बिहार में मॉनसून की बेरुखी, पटना सहित 8 जिलों में 50 फीसदी से कम बारिश

पटना : मॉनसून की बेरुखी – आज यानी मंगलवार को 30 जुलाई है, एक दिन बाद कल 31 को जुलाई महीना खत्म हो जाएगा। मॉनसून सीजन का जून और जुलाई दो महत्वपूर्ण महीने होते हैं। इस दो महीने के दौरान बिहार में वर्षा की बहुत असमानता रही है। मॉनसून की इस बेरुखी से राज्य के कई हिस्सों में सुखाड़ के हालात हो गए हैं। बिहार मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ जिलों में अबतक 35 फीसदी कम वर्षा हुई है। पटना सहित आठ जिलों में 50 फीसदी से भी कम वर्षा दर्ज की गई है।

मॉनसून की बेरुखी – धान रोपाई के लिए कम वर्षा से किसानों की बढ़ी चिंता

दरअसल, धान रोपाई के लिए कम वर्षा होना चिंता का विषय है। सबसे अधिक राजधानी पटना सहित भभुआ, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, सारण और वैशाली में सामान्य से 50 फीसदी कम वर्षा हुई है, जबकि बक्सर, जहानाबाद, कटिहार, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा और समस्तीपुर में 30 फीसदी से भी कम वर्षा हुई है। हालांकि आज मंगलवार को अन्य जिलों की अपेक्षा कुछ बदलाव के संकेत मिल रहे हैं और राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में मध्यम स्तर से लेकर थोड़ी अधिक वर्षा होने की संभावना है।

बिहार के अन्य जिलों में राहत की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होंगे। आज राज्य के दक्षिण पश्चिम इलाके के रोहतास, भभुआ, बक्सर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है, जबकि दक्षिण मध्य बिहार के पटना, नालंदा, गया और शेखपुरा में भी हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। उत्तर पश्चिम इलाके के सीवान, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में हल्की या मध्यम मध्यम स्तर की वर्षा के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन बहुत अधिक वर्षा की संभावना नहीं है। मॉनसून की बेरुखी मॉनसून की बेरुखी मॉनसून की बेरुखी

मॉनसून की बेरुखी – राज्य के 8 जिलों में हुई बहुत हल्की वर्षा

आपको बता दें कि बीते सोमवार की बात करें तो मॉनसून कमजोर एवं राज्य के आठ जिलों में बहुत हल्की वर्षा तो कहीं-कहीं मात्र बूंदाबांदी वर्षा दर्ज हुई है। जिन जिलों में वर्षा हुई उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल और अररिया में वर्षा हुई। अगर तापमान की बात करें तो पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान अपने सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है और आद्रता की मात्रा 60 फीसदी से अधिक रही। मौसम विभाग के रडार एवं उपग्रह तस्वीरों एवं न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार, बिहार के तापमान कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिलने कि उम्मीद नहीं है।

सोमवार को तापमान में रविवार की अपेक्षा काफी अधिक वृद्धि रही और उमस भरी गर्मी बरकरार रही। राजधानी पटना में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान दरभंगा और गोपालगंज में 40 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का औसत तापमान 36 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहा।

यह भी पढ़े : मोतिहारी व बेतिया में आज भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिये

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

युवक विकास के खाते में अचानक आई 294 करोड़, कहा- मेरी...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा गांव से एक बेहद चौंकाने वाला वित्तीय मामला सामने आया है। जहां एक सामान्य...

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के निजी हॉस्पिटल दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिला के...

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img