बिहार में मॉनसून हुआ मेहरबान, भारी बारिश से पटना समेत कई शहर लबालब, आज रेड अलर्ट

पटना : बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है और बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राज्य के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और झमाझम बारिश होती रही। वहीं, गुरुवार को भी पटना मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। खासकर. छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Goal 5 22Scope News

कई जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, गुरुवार को बिहार के पश्चिमी और मध्य भाग के 26 जिलों में वर्षा की संभावना है। इनमें से छह जिलों सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में आज भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

गया में सबसे अधिक बारिश

वहीं बुधवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई। गया में सबसे ज्यादा 186.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बेगूसराय में 166.4 मिमी, समस्तीपुर में 139.6 मिमी, जमुई में 136.4 मिमी, सहरसा में 126.8 मिमी, औरंगाबाद में 120.8 मिमी, भभुआ में 115.4 मिमी और नवादा में 107.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, ये आंकड़े दोपहर 12 बजे तक के हैं, इसके बाद भी कई जिलों में भारी बारिश होती रही। रेड अलर्ट वाले जिलों में सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा शामिल रहे।

यह भी देखें :

तापमान में आई भारी गिरावट

आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी खासा अंतर आया है। राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 34.02 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अधिकतम तापमान अरवल में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पूर्वी बिहार में कमजोर रहेगा मॉनसून

हालांकि, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन वहां मॉनसून की स्थिति फिलहाल कमजोर बताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी और मध्य जिलों में भारी से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है, जिससे नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि की संभावना है।

यह भी पढ़े : बारिश ने मौसम किया सुहावना, प्रशासन की खोल दी पोल, लोगों की बढ़ी परेशानी

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...