महिला और बाल विकास मंत्री जोबा मांझी ने किया ‘नन्हे कदम’ का लॉन्चिंग

282
Advertisment

रांचीः- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री जोबा मांझी ने ‘नन्हे कदम’ पाठ्यक्रम का लॉन्चिंग किया. इस पाठ्यक्रम को यूनिसेफ ने झारखंड के बच्चों की जरुरतों को देखते हुए तैयार किया है.

Advertisment

इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि सरकार बेहतर प्रदर्शन करने वाली सेविकओं को प्रोत्साहन देगी. मां स्वस्थ रहेगी, तब ही बच्चा स्वस्थ्य रहेगा और तब ही देश के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी.

vlcsnap 2021 10 30 19h54m13s295 22Scope News Nanhe kadam 22Scope News

इस पाठ्यक्रम में आंगनबाड़ी की सेविकाएं कैसे बेहतर काम कर सकती है इसको समझाने की कोशिश की गई है. इसके लिए एक वर्कबुक तैयार की गई है. पाठ्यक्रम के निर्माण में  3 से 6 साल के बच्चों को ध्यान में रखा गया है. पूरे पाठ्यक्रम में 6 पुस्तकें तैयार की गई है.  इससे बच्चों को चीजों को समझने में आसानी होगी. बच्चों को उनके क्षेत्र की भाषा में ही पढ़ाया जाएगा.

रिपोर्टर – करिश्मा सिन्हा

 

Advertisement