Advertisement
Advertisement
Advertisement

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण, PM मोदी के कार्यक्रम के लिए कैसी है तैयारी?

Rural Development Department, Patna

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल का लोकार्पण करेंगे। इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वैशाली जिले के राघोपुर और जाफरपट्टी स्थित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यातायात, सुरक्षा और जनसुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

रुस्तमपुर में हेलीपैड और नीतीश सेतु का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले वैशाली जिले के राघोपुर स्थित रुस्तमपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन के लिए बनाए गए हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल का जायजा लिया और पुल के पिलर संख्या 23 और 24 के बीच तैयार किए जा रहे प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण 2

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आएंगे और नीतीश सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राघोपुर सहित पूरे बिहार की जनता प्रधानमंत्री का स्वागत करेगी।

2012 में तैयार हुआ था पुल का DPR

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल का डीपीआर वर्ष 2012 में तैयार किया गया था। वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके निर्माण कार्य की शुरुआत कराई थी। वर्ष 2026 में पुल का निर्माण पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राघोपुर सहित इस पूरे इलाके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हुआ है।

राघोपुर से जाफरपट्टी तक CM सम्राट चौधरी का निरीक्षण 1

उन्होंने सुल्तानगंज-अगवानी पुल का भी उल्लेख किया और कहा कि नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए पुल निर्माण की पहल की थी। मुख्यमंत्री ने छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक बिहार की सेवा की है और यह नामकरण उनके प्रति सरकार का छोटा-सा सम्मान है।

जाफरपट्टी में होगा प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम

पुल और हेलीपैड के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री राजापाकर स्थित बनारसी चौक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जंदाहा-राजापाकर-महुआ औद्योगिक क्षेत्र के जाफरपट्टी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मंच, सभा स्थल और अन्य तैयारियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम स्थल के समीप समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री के 21 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा दिया। इसमें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, स्थल का नक्शा, हेलीपैड, वाहनों की पार्किंग, प्रवेश द्वार और यातायात प्रबंधन की जानकारी शामिल थी।

सुरक्षा, पार्किंग और मेडिकल सुविधाओं पर विशेष जोर

बैठक में आपातकालीन सुविधाओं, अग्निशमन व्यवस्था, मेडिकल कैंप, क्रेन, सुरक्षा जांच, एंबुलेंस और पेयजल की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी दी गई। पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभा स्थल तक पहुंचने के लिए आवागमन सुगम और व्यवस्थित रखा जाए। वाहनों का परिचालन सुचारु रहे और सभी प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

संपर्क मार्ग खाली रखने और समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दिन सभा स्थल तक संपर्कता प्रदान करने वाले मुख्य मार्गों को खाली रखा जाए, ताकि आवागमन में कोई बाधा नहीं आए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में प्रवेश द्वार बनाने और आम लोगों के लिए सभा स्थल तक पहुंचना आसान बनाने को कहा।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण और समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Bihar Sports Development 2026: मेडल लाओ, नौकरी पाओ से लेकर स्पोर्ट्स साइंस सेंटर तक, बिहार में खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या बदला?

Commercial Advertisment

छठ-दिवाली के बाद पटना जंक्शन पर बढ़ेगी भीड़, ECR GM डिंपी...

पटना: छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद बिहार से दूसरे राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते...

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...