संतोष गंगवार पहुंचे रांची नए राज्यपाल आज करेंगे शपथग्रहण

293
संतोष गंगवार पहुंचे रांची नए राज्यपाल आज करेंगे शपथग्रहण
संतोष गंगवार पहुंचे रांची नए राज्यपाल आज करेंगे शपथग्रहण
Advertisment

रांची : नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार की शाम रांची पहुंचे। वे बुधवार को राजभवन के बिरसा मंडप में सुबह करीब 9.45 बजे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

Advertisment

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शनिवार की देर रात पूर्व केंद्रीय मंत्री शाम के करीब 5.30 बजे संतोष गंगवार रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।

सीएम हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सहित कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव, डीजीपी सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर नए राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

Advertisement