पत्नी के साथ दुमका पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी की पत्नी को दी श्रद्धांजलि

Dumka : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक और 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी सुहाषिनी बेसरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे आज अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ स्टीफन मरांडी के दुमका स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत सुहाषिनी बेसरा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की।

मधुपुर भी पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

वहीं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी और ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी की माता के निधन पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इरफान अंसारी के आवास मधुपुर पहुंचे। उनके साथ कल्पना सोरेन, स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व राजसभा संसद गुलाम रसूल बलियावी भी मौजूद थे।

बता दें कि, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून का भी आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन मधुपुर खलासी मोहल्ला स्थित निजी आवास मुस्तरी मंजिल में हुआ। मुस्तरी खातून शिक्षिका भी रह चुकी है।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...