मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पहुंचे मधुपुर

मधुपुर : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी और ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके आवास मधुपुर पहुंचे। उनके साथ कल्पना सोरेन, स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व राजसभा संसद गुलाम रसूल बलियावी भी मौजूद थे।

बता दें कि, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन मधुपुर खलासी मोहल्ला स्थित निजी आवास मुस्तरी मंजिल में हुआ। मुस्तरी खातून शिक्षिका भी रह चुकी है।

वह मधुपुर उर्दू गर्ल्स स्कूल की प्रधनाध्यापिका के पद पर रह चुकी थी। सुबह करीब तीन बजे उनका दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 75 वर्ष की थी। उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र वासियों में गम का माहौल छा गया।

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके दो पुत्र है। पहला डॉ. इरफान अंसारी जो कि जामताडा़ से विधायक और वर्तमान में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री है। वहीं दुसरा बेटा इमरान अंसारी है। उन्हें दो पुत्री सबाना खातून एवं शना अंसारी भी हैं।

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...