मंत्री इरफान अंसारी की मां का निधन, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पहुंचे मधुपुर

मधुपुर : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी और ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी की माता के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके आवास मधुपुर पहुंचे। उनके साथ कल्पना सोरेन, स्थानीय विधायक सह मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व राजसभा संसद गुलाम रसूल बलियावी भी मौजूद थे।

बता दें कि, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की पत्नी एवं झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका निधन मधुपुर खलासी मोहल्ला स्थित निजी आवास मुस्तरी मंजिल में हुआ। मुस्तरी खातून शिक्षिका भी रह चुकी है।

वह मधुपुर उर्दू गर्ल्स स्कूल की प्रधनाध्यापिका के पद पर रह चुकी थी। सुबह करीब तीन बजे उनका दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वह लगभग 75 वर्ष की थी। उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही क्षेत्र वासियों में गम का माहौल छा गया।

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। उनके दो पुत्र है। पहला डॉ. इरफान अंसारी जो कि जामताडा़ से विधायक और वर्तमान में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री है। वहीं दुसरा बेटा इमरान अंसारी है। उन्हें दो पुत्री सबाना खातून एवं शना अंसारी भी हैं।

Sawan 2026: रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल,...

सावन 2026 में रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी कमी। रेलवे ने रांची से भागलपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने...

Ranchi Missing Girl Case: अदिति पांडेय मामले में मिला कंकाल एफएसएल...

रांची की 19 माह की लापता अदिति पांडेय मामले में नाले से मिले कंकाल को एफएसएल भेजा गया है। वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट से स्पष्ट...

Gupt Navratri 2026: 15 जुलाई से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र, नौका...

15 जुलाई से गुप्त नवरात्र 2026 का शुभारंभ होगा। जानें शुभ मुहूर्त, देवी के आगमन और गमन का वाहन, 10 महाविद्याओं की साधना का...