Paris Olympics: मेडल जीतने पर स्वप्निल कुसाले को नीता अंबानी ने दी बधाई

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जितने पर स्वप्निल कुसाले को आईओसी सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने उन्हें बधाई दी।

उन्होंने बधाई देते हुए कहा, “स्वप्निल कुसले पर हमें बहुत गर्व है, भारत के लिए उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल स्पर्धा में पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया है! शूटिंग में भारत का यह तीसरा कांस्य पदक है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने देश को गौरव दिलाया है! स्वप्निल, उनके परिवार और पूरी टीम को हार्दिक बधाई!”

Paris Olympics में स्वप्निल को कांस्य

 निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने आज चेटेउरौक्स में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन फाइनल में तीसरे स्थान हासिल कर पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के लिए तीसरा पदक हासिल किया। उन्होंने इस स्पर्था में कांस पदक जीता। स्वप्निल अब पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज बन गए हैं।

Paris Olympics में भारत को तीन मेडल

यह भी पहली बार है कि भारतीय निशानेबाजी दल ने किसी ओलंपिक के एक ही संस्करण में तीन पदक जीते हैं। 3पी इवेंट, या थ्री-पोजीशन राइफल शूटिंग में निशानेबाज घुटने टेककर, झुककर और खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसमें निशानेबाज घुटने टेकने और झुकने की स्थिति में पांच-पांच शॉट की तीन श्रृंखलाएं फायर करते हैं।

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...