एकता दिवस के मौके पर दौड़ का आयोजन

बोकारो : देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. बोकारो स्टील की ओर से रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे. बोकारो के सेक्टर चार स्थित गांधी प्रतिमा के पास से बोकारो स्टील के प्रशासनिक भवन तक एकता दौड़ लगाई गई.

इस मौके पर सभी ने राष्ट्र में अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए शपथ भी ली. बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि हमारे महापुरुष जिन विचारों को छोड़कर गए हैं उनको हम अपने निजी जीवन में उतारने का काम करें. उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल एक बड़े और मजबूत इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति थे. जिन्होंने पूरे देश को एक सूत्र में बांधे रखा था. और हमें भी देश और समाज के लिए इसी तरह काम करना चाहिए.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...