रन फॉर यूनिटी का उत्साह: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर छात्रों में दिखा जोश, एकता बनाए रखने का दिया संदेश

Chaibasa: भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। चाईबासा और चक्रधरपुर में आयोजित रन फॉर यूनिटी (यूनिटी मार्च/पदयात्रा) में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लेकर एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुई। इसके बाद राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने नारे, पोस्टर और बैनरों के साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।

रन फॉर यूनिटी  – देश की एकता और अखंडता का दिया संदेशः

पदयात्रा में शामिल छात्रों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ शहर की सड़कों पर संदेश दिया कि देश की एकता और अखंडता सबसे ऊपर है। मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायकगण और कई लोगों ने छात्रों की ऊर्जा और सहभागिता की सराहना की।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...