राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, अधिकारीयों व कर्मचारियों ने ली शपथ

खगौल : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘रन फाॅर यूनिटी’ का आयोजन अधिकारी क्लब से जगजीवन स्टेडियम खगौल तक किया गया। जिसे मंडल रेल प्रबंधक दानापुर जयंत कुमार चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं आज सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर दानापुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रागंण में मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की प्रतिज्ञा दिलायी गई।मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं। इस अवसर पर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल, स्काऊट एवं गाईड के सदस्यों एवं मंडल क्रीड़ा संघ के खिलाड़ी मौजूद रहे।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...