Advertisment

एकता दिवस के मौके पर दौड़ सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन

छपरा : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन सारण पुलिस ने किया. छपरा कचहरी स्टेशन के समीप सारण पुलिस कप्तान ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रवाना किया. एकता दौड़ में शामिल धावक छपरा कचहरी से योगिनिया कोठी, नगर पालिका चौक, थाना चौक होते हुए राजेंद्र स्टेडियम पहुंच दौड़ को समाप्त किया.

सारण पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने कहा कि रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम देश स्तर पर वृहद तरीके से मनाया जा रहा है. देश में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है. सारण जिला पुलिस विभाग ने तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया. जिसमे सभी थानों और जिला मुख्यालय स्तर पर एकता दौड़, सभी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान दोपहर में शपथ ग्रहण समारोह शामिल है.

इस दौरान पुलिस केंद्र के मेजर सह डीएसपी मनोज कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई. मौके पर सूबेदार अरविंद कुमार, ओमप्रकाश पाण्डेय, विजय तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, उत्तम कुमार सहित सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद थे.

रिपोर्ट : रंजीत

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...