प्रशिक्षण के बिना मेहनत करना असफलता का कारण है – योगेंद्र सिंह

समस्तीपुर : बिहार उद्योग के क्षेत्र में अपना एक अलग-अलग जगह इसी के उद्देश्य से बिहार सरकार के उद्योग विभाग के निर्देश अनुसार आज समूचे बिहार के 38 जिला में समारोह का आयोजन सभी जिला के संबंध जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के मौजूदगी में किया गया। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार, जिला उद्योग केंद्र समस्तीपुर के परिसर में उद्योग विभाग के निदेशक आलोक रंजन के निर्देशानुसार व जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला उप विकास आयुक्त समस्तीपुर, एलडीएम समस्तीपुर सोनू कुमार सिंह और जिला उद्योग महाप्रबंधक विवेक शर्मा के मौजूदगी में लगभग 5.36 करोड़ रुपए का ऋण वितरण शिविर लगा कर समारोह पूर्वक किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि उद्यमी को सबसे अधिक कोई उद्योग लगाने से पहले प्रशिक्षण की आवश्यकता है। अगर वह प्रशिक्षित नहीं है तो उनका पूंजी एवं मेहनत दोनों बेकार चला जाता है। उद्योग चलाने में वैसे उद्यमी पूर्णता फ्लॉप हो जाते हैं। इसलिए उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि कोई भी उद्योग चलाने से पहले प्रशिक्षण अवश्य लें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह की कठिनाई अगर आए तो निःसंकोच जिला में आकर हमसे उद्यमी मिले हम उनका हर कठिनाई का भरसक प्रयास कर समाधान करेंगे।

वहीं उद्योग महाप्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि हमलोग आज ऋण वितरण शिविर का समारोह पूर्वक आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय योगेन्द्र सिंह और उद्योग विभाग के निदेशक आलोक रंजन थे। किसी कारण निदेशक नहीं पहुंच पाए फिर भी धूमधाम से आयोजन किया गया है। आगे भी ऐसा ही आयोजन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि वैसे उद्यमी जिन्हें किसी तरह की परेशानी जैसे बिजली कनेक्शन, एफएसआई लाइसेंस आदि लेने में आ रही है तो वैसे उद्यमी सीधे जिला उद्योग केंद्र आकर हमसे मिले हम उनका हर समस्या का समाधान कराऊंगा। समारोह के मौके पर मौजूद जिला अग्रणी शाखा प्रबंधक सोनू कुमार सिंह ने बताया कि बैंकर्स जिला उद्योग केंद्र से जुड़े सभी कर्मी के अथक प्रयास से आज का यह ऋण वितरण समारोह सफल हो पाया है। आज लगभग 5.36 करोड़ रुपए का ऋण वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार हर महीने में ऐसा शिविर का आयोजन होना है। जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और समस्तीपुर उद्योग के क्षेत्र में पहला स्थान लाने में अव्वल रहे। वहीं ऋण वितरण समारोह के मौके पर जिला उद्योग विस्तार पदाधिकारी राजेश कुमार, मुकेश कुमार सिंह, फुलमासी सिंह, परियोजनज प्रबंधक सुनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, डीआरपी अंकित कुमार, धीरज कुमार, हिमाचल कुमार, सरोज कुमार, रोमा कुमारी, शर्मिला कुमारी, एमएसएमई मित्रा आदित्या कुमार, अजीत कुमार, समोद कुमार, संजय कुमार और यूथ मोटीवेटर कुंदन राय के सैकड़ों की तादाद में उद्यमी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर में ठंड का कहर, डीएम ने दिए कंबल वितरण के आदेश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रौशन कुमार की रिपोर्ट

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...