Rajya Sabha : सांसद जया बोलीं – मैं जया अमिताभ बच्चन और सदन में लगे ठहाके

डिजीटल डेस्क : Rajya Sabhaसांसद जया बोलीं – मैं जया अमिताभ बच्चन और सदन में लगे ठहाके। राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का मूड कब कैसा कहे, कोई कह नहीं सकता। 3 दिन पहले 29 जुलाई को राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान उन्होंने अपने संबोधन से पहले जब उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने उनका पूरा नाम ‘जया अमिताभ बच्चन’ लिया तो वो बेहद नाराज हो गई थीं। लेकिन आज शुक्रवार को नजारा और मिजाज एकदम बदला हुआ था। उन्होंने आज अपना संबोधन शुरू करने क्रम में खुद ही कहा ‘मैं जया अमिताभ बच्चन….’। उनके इतना कहते ही सदन के सभापति से लेकर सदस्यगण अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरा सदन पलक झपकते ही ठहाके मारने लगा।

अपने संबोधन पर खुद खिलखिलाकर हंस पड़ीं जया बच्चन भी

सभी जानते हैं कि राज्यसभा सांसद जया बच्चन कई बार छोटी-छोटी चीजों पर सार्वजनिक रूप से भड़कती रही हैं। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जब बंगाल के सांसद जवाहर सरकार को बोलने के लिए उनका नाम पुकारा तो इतने में तपाक से जया बच्चन ने पूछा कि क्या आपने लंच कर लिया है? इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि मुझे हल्के-फुल्के मसलों पर गंभीर होने दीजिए और कई हल्के-फुल्के मसलों पर मुझे बहुत ज्यादा गंभीर होने दीजिए। सभापति के बोलने के बाद जब जया बच्चन बोलने उठीं तो खुद से कहा कि मैं जया अमिताभ बच्चन। उनका इतना कहना था कि सभापति समेत सदन में मौजूद सभी सांसद ठहाके मारकर हंसने लगे। फिर तो खुद जया भी हंसने लगीं। इस दौरान सदन में भी माहौल कुछ देर के लिए हल्का हो गया।

राज्यसभा में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति से उनके लंच करने के बारे में पूछतीं सांसद जया अमिताभ बच्चन
राज्यसभा में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति से उनके लंच करने के बारे में पूछतीं सांसद जया अमिताभ बच्चन

उपराष्ट्रपति से जया बच्चन बोलीं – बिना जयराम का नाम लिए आपका खाना हजम नहीं होता

सदन में माहौल हल्के मिजाज वाला देख सांसद जया बच्चन ने खुद भी संयत किया लेकिन फिर जया बच्चन ने सभापति से पूछा कि सर आपको आज लंच ब्रेक मिला? नहीं मिला? तभी आप जयराम जी का बार-बार नाम ले रहे हैं क्योंकि उनको याद किए बगैर या उनका नाम लिए बगैर आपका खाना हजम ही नहीं होता। जवाब में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मैं एक बात लाइटर नोट पर कहना चाहता हूं कि मैंने लंच रिसेस में लंच नहीं किया, लेकिन उसके बाद मैने लंच जयराम जी के साथ ही किया। उपराष्ट्रपति के इस बयान पर सदन में फिर से ठहाके लगे। सभापति ने कहा कि आज ही उनके साथ लंच किया।

उपराष्ट्रपति बोले – मैं आपका भी फैन हूं और अमिताभ बच्चन जी का भी

इसके बाद सभापति धनखड़ ने कहा कि मुझे आज एक बात सदन को कहना है कि ये पहला मौका है। मैं आपका (जया बच्चन का) भी फैन हूं और अमिताभ बच्चन जी का भी। इस पर जया बच्चन ने हाथ जोड़ लिए। फिर खड़ा होकर पूछा ये पहला मौका क्यों है। इस पर सभापति ने कहा क्योंकि आज तक मुझे कोई कपल मिला ही नहीं। इस पर जया बच्चन ने कहा कि हां तभी मेरा नाम ऐसा…  थैंक यू। खास बात यह है कि जया बच्चन आज थोड़े हल्के मूड में थीं।

राज्यसभा में शुक्रवार को अपनी बारी आने पर संबोधन शुरू करतीं सांसद जया अमिताभ बच्चन
राज्यसभा में शुक्रवार को अपनी बारी आने पर संबोधन शुरू करतीं सांसद जया अमिताभ बच्चन

29 जुलाई को अपने को इसी नाम से पुकारे जाने पर खफा हुई थीं जया बच्चन

इससे पहले बीते 29 जुलाई को सदन की कार्यवाही के दौरान जया बच्चन के संबोधन से पहले जब उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने उनका पूरा नाम जया अमिताभ बच्चन लिया तो वह बेहद नाराज हो गई थीं। जया अमिताभ बच्चन नाम से पुकारे जाने पर नाराजगी दिखाते हुए जया बच्चन ने कहा था कि आपने अगर सिर्फ जया बच्चन भी कहा होता तो भी वो पूरा हो जाता। उस पर उपसभापति ने उन्हें बताया कि आसन के आगे जो नाम लिखा था वही उसी का जिक्र किया। हालांकि उस जवाब से जया ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखीं और कहा कि क्या महिलाएं अपने पति के नाम से जानी जाएंगी, उनका कोई अस्तित्व नहीं है या उनकी अपनी कोई पहचान और उपलब्धि नहीं है। उस पर पूरा सदन मौन हो गया था।

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...