INDvsSL : दोनों टीमों के बीच दूसरी बार मैच हुआ टाई

न्यूज खेल डेस्क : नए हेड कोच गौतम गंभीर और टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में कल यानी दो अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम वनडे की शुरुआत की। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मैच कल खेला गया। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुआ। कल के मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि उस टीम के लिए सही साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच अभी तक के इतिहास में दूसरी बार मैच टाई हुआ।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका (56 रन, 75 गेंद, नौ चौके), डुनिथ वेललेज (नाबाद 67 रन, 65 गेंद, सात चौके, दो छक्के) और वानिंदु हसरंगा (24 रन, 35 गेंद, एक चौके, दो छक्के) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 230 के पार पहुंचा दिया। भारत की गेंदबाजी की बात करे तो मोहम्मद सिराज (36/1), अर्शदीप सिंह (47/2), अक्षर पटेल (33/2), शिवम दुबे (19/1), कुलदीप यादव (33/1) और वाशिंगटन सुंदर (46/1) ने गेंदबाजी करते हुए विकेट चटकाए।

वहीं भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की। टीम के कप्तान रोहित शर्मा (58 रन, 47 गेंद, सात चौके, तीन छक्के) और शुभमन गिल (16) ने पारी की शुरुआत की और 12.4 ओवर में बिना विकेट खोए 75 रन बना डाले। हिटमैन ने तेजतरार पारी खेली। इसके बाद विराट कोहली (24), श्रेयष अय्यर (23), केएल राहुल (31), अक्षर पटेल (33) और शिवम दुबे (25) ने ठीक ठाक पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और पूरी टीम 47.5 ओवर में 230 रन पर ही ऑलआउट हो गई और मैच टाई हो गया। सीरीज का अगला मैच चार अगस्त को इसी ग्राउंड पर दोपहर में ही खेला जाएगा। ‘मैन ऑफ द मैच’ श्रीलंका के बल्लेबाज डुनिथ वेललेज को मिला।

यह भी पढ़े : INDvsSL : रोहित की कप्तानी में आज से वनडे की आगाज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...