बर्तन दुकान में चोरी, एक लाख के सामान ले उड़े चोर

बाढ़ : बाढ़ स्टेशन रोड स्थित बर्तन के दुकान में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का ताला काटकर दुकान में रखें कांसा और पीतल का लगभग एक लाख रुपए का बर्तन चोरी कर ले गए। वहीं गले में रखे 25 हजार नगदी भी चोल लेकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रात आठ बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह में आसपास के दुकानदार ने इस घटना को देखा और उनके घर पर जाकर सूचना दी।

आपको बता दें कि इन दिनों बाढ़ में चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। लगातार बाइक की चोरी और आज बर्तन दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ में इन दोनों चोर मस्त और बाढ़ पुलिस सुस्त वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। दुकानदार द्वारा घटना सूचना पुलिस को दी गई। दुकानदार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई।

यह भी पढ़े : भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 3 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...