Flood: मुहाने और निरंजना नदी उफान पर, कई गांव में घुसा पानी

गया: बिहार-झारखंड में लगातार बारिश के कारण मुहाने नदी और निरंजना नदी उफान पर है। ये दोनों नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिसके कारण बोधगया प्रखंड के कई गांव में पानी घुस गया है। ग्रामीणों के आने-जाने का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। बसाढी पंचायत के घुघरिया और बतसपुर में सड़क के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है।

इतना ही नहीं घूघरिया स्थित बालू पर टोला में लगभग एक सौ महादलित परिवार गुजर-बसर करते थे, जिनका इस बाढ़ में घर बह गया है। घूघरिया के ग्रामीण ने बताया कि हमलोगों के घर के साथ-साथ मवेशी भी बह गये हैं। साथ ही राशन और बर्तन भी बह गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं को काफी समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि सिलौंज में जो डैम बनाया गया है, उसी के कारण हमलोग के घरों तक पानी पहुंच जाता है।

इसके अलावा हमलोग को आने-जाने का कोई मार्ग भी नहीं है। महादलित टोले के ग्रामीणों ने कहा कि सरकार से हमलोग मांग करते है कि हमलोगों को आवास योजना का लाभ दिया जाए। वहीं, दूसरी तरफ किसानों द्वारा लगायी गयी धान की फसल और सब्जियों का खेत भी पूरा जलमग्न हो चुका है। किसानों ने कहा कि किसी तरह से पूंजी एकत्रित कर हमलोग धान की फसल की रोपाई की थी, जो पूरा का पूरा पानी में डूबकर बर्बाद हो गया है। किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Flood Flood Flood

Flood

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...