मुहाने नदी में अचानक आई बाढ़ में महिला समेत दो बहे, पुलिस ने…

गया जी: गयाजी में स्थित मुहाने नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से दो लोग फंस गये और पानी की तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार झारखंड के सीमावर्ती इलाके में अधिक बारिश होने की वजह से फल्गु और मुहाने नदी में बाढ़ की स्थिति हो गई है। इस वजह से मुहाने नदी के निचले इलाके के कई गांवों में भी पानी घुस गई है वहीं पानी की तेज बहाव में एक महिला और एक पुरुष बह गये।

यह भी पढ़ें – बाबा गणिनाथ गोविंद जी जयंती समारोह मनाई गई धूमधाम से…

बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है जबकि पुरुष के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम झारखंड में तेज बारिश की वजह से गया जी के फल्गु नदी और मोहनपुर के मुहाने नदी में बाढ़ की स्थिति हो गई है। बताया जा रहा है कि पानी की तेज बहाव में फंसे दोनों लोगों ने झाड़ी पकड़ कर जान बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अपनी जान नहीं बचा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   राहुल की यात्रा से पहले कांग्रेस नेताओं ने की बैठक, कहा ‘जेपी के बाद…’

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...