CM ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने वारिसलीगंज औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

नवादा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वारिसलीगंज औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री को सीमेंट निर्माण कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी गयी कि इस सीमेंट प्लान्ट लगाने की लागत लगभग 1400 करोड़ रूपये की है।

इस सीमेन्ट प्लान्ट में प्रतिवर्ष 6 मिलियन टन सीमेंट उत्पादन किया जायेगा। इस प्लान्ट की स्थापना हेतु बिहार सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा है, जिसके तहत बियाडा (बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण) द्वारा 73 एकड़ जमीन दी गयी है। राज्य में इस सीमेंट प्लान्ट की स्थापना से सीमेंट की उपलब्धता सुलभ हो जायेगी। साथ ही इस सीमेंट प्लान्ट का निर्माण होने से 250 लोगों को सीधे नौकरी (प्रत्यक्ष रूप से) तथा 1 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

2 1 22Scope News

बिहार, देश में तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में से एक है। बिहार में निवेश की अच्छी नीतियों के चलते देश के कोने-कोने से इन्वेस्टर्स एवं उद्योगपति बिहार में निवेश करने के लिए इच्छा प्रकट कर रहे हैं। आने वाले दिनों में अडानी समूह द्वारा बिहार में 5 हजार 500 करोड़ रूपये का नये निवेश प्रस्तावित है, जिसमें मुजफ्फरपुर (मोतीपुर) में नये सीमेन्ट प्लान्ट की स्थापना, पटना के आसपास लॉजिस्टिक (गोदाम) व्यवसाय तथा अररिया, किशनगंज, बेगूसराय में नये कृषि लॉजिस्टिक (गोदाम) एवं अन्य कार्य शामिल है। इस नये निवेश से बिहार के 40 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, नवादा के सांसद विवेक ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्ड्रीक, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा, नवादा के पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल, अडानी समूह के एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी सहित अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    CM ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन

CM CM CM CM

CM

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...