हाजीपुर में बड़ा हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आया DJ, 9 कांवरियों की मौत, कई झुलसे

हाजीपुर : सावन की आज तीसरी सोमवारी है लेकिन बिहार से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बिहार के हाजीपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। हाजीपुर में रविवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। हाईटेंशन तार की चपेट में डीजे आया, जिसमें नौ कांवरियों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग की झुलसने की खबर आ रही है। इस घटना के लिए गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और जब एसडीएम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव में जुट गई है। बोलबम जाने के दौरान डीजे के हाई टेंशन 11 हजार तार की चपेट में आ गया। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर की घटना है। प्रशासन ने देर रात ही पीड़ित परिवार को दिया चार-चार लाख रुपया दे दिया है। परिजनों को एसडीएम ने चेक सौंपा। हाजीपुर के एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में कांवड़ियां डीजे लेकर जा रहे थे। डीजे काफी ऊंचा था और वहां बिजली का तार था, जिसमें डीजे सट गया। जिसके कारण आठ लोगों की मृत्यु हो गई और कुछ लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

सावन की महीने में गांव के लड़के हर सोमवार को पास के ही हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाया करते थे। रविवार की रात को भी लड़के जलाभिषेक के लिए निकले थे। इन लड़कों ने यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे का भी इंतजाम किया था। इस गांव की सड़क उबड़-खाबड़ होने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के ऊपर से ही गुजर रही हाईटेंशन लाउन की चपेट में आ गई। करंट की वजह से ट्रॉली पर सवार लड़के झुलस गए तो कई अफरा-तफरी के दौरान करंट की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई।

कांवरियों की मौत की घटना पर CM ने दुख जताया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास डीजे ट्रॉली पर सवार आठ कांवरियों की करंट लगने से मौत की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान भुगतान कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : सावन के तीसरे सोमवारी को शिवालय में लगा बोलबम-बोलबम के नारे  

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...