धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 ठेका मजदूर की हुई मौत

धनबादः रेलवे की पोल लगाने के दौरान 6 ठेका मजदूरों की मौत हो गई है. पोल लगाने के दौरान पांचों मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. यह दर्दनाक हादसा धनबाद रेल मंडल के झारखोर में घटी है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच ठेका मजदूर की हुई मौत

धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 ठेका मजदूर की हुई मौत

मजदूर बाघमारा झारखोर 7 नंबर रेलवे फाटक के रेलवे पोल लगाने का काम कर रहे थे. इस घटना से अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है. सूचना मिलते ही डीआरएम सहित अन्य रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

मामले को लेकर एफआईआर दर्ज

धनबाद डीआरएम केके सिन्हा ने कहा कि साइट सुपरवाइजर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. इस घटना को लेकर जांच की जाएगी. वहीं बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने कहा कि मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मजदूर पलामू, लातेहार और इलाहाबाद के रहने वाले थे.

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...