BJP MLA ने कहा- वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से कर देना चाहिए समाप्त

पटना : भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल सियासी बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फिर एक बड़ा बयान देकर सियासी घामसान खड़ा कर दिया है। हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि वक्फ बोर्ड को पूरी तरह से समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा समाप्त न कर इसमें संशोधन किया जा रहा है। वक्फ बोर्ड द्वारा पूरे देश में जमीन जिहाद चलाए जा रहा था। वक्फ बोर्ड जिस जमीन को अपना कह देती थी वह उसका नहीं है, यह साबित करने में लोग परेशान हो जाते थे।

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने आगे कहा कि बिहार कई जगहों पर बिहार में भी सरकारी जमीनों को वक्फ ने कब्जा कर लिया है। यह कानून से सरकार को अपनी जमीन मिल जाएगी और लोगों को अपनी जमीन मिल जाएगी। विपक्ष भी यह चाहती है कि वक्फ बोर्ड को कानून आ रहा है वह बने। 2025 में प्रशांत किशोर पक्ष और विपक्ष के सामने जनता को  तीसरा मोर्चा जनसुराज देंगे। उन्होंने कहा कि 1952 से जनसंघ जो देश में काम कर रही है उसकी जानकारी कर तीन दिन की पार्टी को किया जनता समर्थन देगी। चुनाव जल्दी आ रहा है जनता का जो परिणाम होगा, प्रशांत किशोर को पता चल जाएगा। प्रशांत किशोर जो कमा के आए हुए हैं बिहार की जनता चुनाव में पूरा खर्च करा देगी।

यह भी पढ़े : JDU के पूर्व सांसद ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर क्या बोल गए?

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...