Advertisment

विशेष अभियान चलाकर धनबाद पुलिस ने 7 घंटे में 105 वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

धनबाद. झारखंड के डीजीपी के निर्देशानुसार बीती रात 12 से 6 बजे तक धनबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 105 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह जानकारी एसएसपी एचपी जनार्दनन ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी पूर्व के कांडो में वांछित थे। वहीं कई कोर्ट में ट्रायल में हाजिर नहीं हो रहे थे।

धनबाद पुलिस की कार्रवाई

एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग भी पैसा बनाने के लिए अपराध को चुन रहे हैं, उन्हें पुलिस बख्शेगी नहीं और उन सभी को सलाखो के पीछे भेजेगी। एसएसपी ने कहा कि साइबर क्राइम को नियंत्रण करने के लिए धनबाद पुलिस की विशेष निगरानी है और प्रतिबिंब ऐप की मदद से अभी तक छह माह में 30 क्रीमनल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिसमे 22 सिम और 90 मोबाइल जब्त किए गए हैं। दो माह में जिले में 4 अपहरण के मामले हुए, जिसका उद्भेदन भी कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि धनबाद पुलिस जनता को भय मुक्त माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों से अपील है कि लोग अपने क्षेत्र में किसी असामाजिक तत्व का पता चलने पर 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित करें। 12 बजे के बाद उन क्षेत्रों में जहां पहले भी क्राइम हुए हैं, उन इलाकों में अगर किसी का मुंमेंट दिखता है तो वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Ranchi Crime: पंडरा और जगन्नाथपुर में महिलाओं से Gold Chain Snatching,...

रांची के पंडरा और जगन्नाथपुर इलाके में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की दो घटनाएं सामने आईं। बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद...

JPSC Scam Update: सीआईडी की 18 ठिकानों पर बड़ी Raid, OMR...

झारखंड में JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने रांची समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की। OMR शीट, लैपटॉप, मोबाइल और...

Koderma Raid: आतंकी Content शेयर करने के आरोप में छह हिरासत...

कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस और जांच एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई। सोशल मीडिया पर कथित आतंकी सामग्री साझा करने के मामले में...