Gopalganj में महज 5 रूपये के कुरकुरे के लिए दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

गोपालगंज: गोपालगंज में महज 5 रूपये के कुरकुरे के लिए एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या चाकू मार कर दी। घटना बीती रविवार को नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी के पास की है। बताया जाता है कि हत्या मृतक के दोस्त ने ही की है। मामले में नगर थाना की पुलिस के अनुसार मृतक के दोस्त ने महज पांच रूपये के कुरकुरे के लिए चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सरेया के वार्ड नंबर 8 निवासी सावन कुमार के रूप में की गई।

मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में सावन कुमार की हत्या उसके दोस्त ने ही कर दी। मामले में पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला कि 5 रूपये के कुरकुरे के लिए दोस्त से लड़ाई झगड़ा हुआ था। दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान उसने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, खून लगा कपडा और मोबाइल बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bangladesh में अस्थिरता के बीच पूर्वी चंपारण में अलर्ट, SSB और पुलिस…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...