MUZAFFARPUR में आपसी कहासुनी में दोस्त ने ही दोस्त को मार दी गोली

मुजफ्फरपुर: बिहार में एक तरफ पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ अपराधी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से है जहां दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी। घटना मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के इमलिया ढाला के समीप की है जहां आपस में किसी बात पर विवाद होने के बाद दोस्त ने ही दोस्त को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें- PURNEA पर पप्पू की जिद, एक बार फिर कहा ‘सवाल ही नहीं उठता कि पूर्णिया से पीछे हटेंगे’

युवक को दो गोली लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जख्मी की पहचान साहबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर हजारी निवासी श्रीराम कुमार सहनी के रूप में की गई। वहीं गोली मारने का आरोप जख्मी के दोस्त चंदन राय पर लगा है। बताया जा रहा है कि चंदन अभी हाल ही में जेल से छूट कर आया था। उसकी रविवार को अपने पड़ोसी से किसी बात पर कहासुनी हुई और उसने पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ गोली दाग दी।

यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पहुंचे AURANGABAD, किया जनसंपर्क

फायरिंग में जख्मी को दो गोली लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि स्थानीय लोगों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे एसकेएमसीएच रेफ़र कर दिया गया। मामले की पुष्टि पुलिस ने की है साथ ही जांच किये जाने की बात भी कही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR
MUZAFFARPUR

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...