Advertisment

प्रेम प्रसंग में अपहरण कर युवक की हत्‍या, नहर में फेंक दिया शव

औरंगाबाद : बारूण थाना क्षेत्र के पशुरामपुर गांव में एक युवक को अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है. बता दें कि चुनावी रंजिश और प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया है. मृतक पंकज कुमार उर्फ छोटू 29 अक्टूबर को अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नही चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामले की सूचना बारूण पुलिस को दी.

पुलिस मामले का अनुसंधान में ही लगी थी कि दूसरे ही दिन सोमवार को गांव के ही पास नहर किनारे से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. परिजनों ने अगवा करने के बाद गला दबाकर युवक की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है. शव के गर्दन पर दबाने के निशान भी पाए गये है.

पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि मामला चुनावी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों से ही जुड़ा है. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि पंकज कुमार हाल में संपन्न पंचायत चुनाव में उनके साथ था और उनकी जीत में भी उसका अहम रोल था. विरोधियों ने उसकी प्रेमिका के परिजनो को साथ लेकर इस घटना को अंजाम दिया है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी मौत मामला : हत्‍या और आत्‍महत्‍या पर फंसा पेंच

पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी मौत मामला : हत्‍या और आत्‍महत्‍या पर फंसा पेंच

s

पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी मौत मामला : हत्‍या और आत्‍महत्‍या पर फंसा पेंच

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...