Marine Drive पर दुकानदारों ने नहीं दी रंगदारी तो की मारपीट, वार्ड पार्षद समेत…

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां मरीन ड्राइव पर दुकानदारों से रंगदारी के तौर पर रुपया नहीं देने पर कुछ लोगों ने दुकानदारों के साथ मारपीट की। घटना बीती रात की है। दुकानदारों ने वार्ड पार्षद पति पर रंगदारी लेने और नहीं देने पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से मरीन ड्राइव पर दुकान लगा रहे हैं। जब से दुकान लगाना शुरू किये हैं तब से प्रतिदिन 800 रूपये सभी दुकानदारों से लिया जाता है।

जब हम लोगों ने रंगदारी देने से मना किया तो हमारे दुकान पर आकर तोड़फोड़ और मारपीट की। फिर हम लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद वार्ड पार्षद ने फोन कर अपने आवास या ऑफिस में मिलने बुलाया। हम वहां नहीं गए तो बाद में वे लोग मेरे दुकान पर पहुंच कर बोले कि जैसे चल रहा था चलने दो और प्रतिदिन जो रुपया देते थे देते रहो। इस पर हम लोगो ने कहा कि मामला अब पुलिस में है और अब हमलोग रंगदारी नहीं देंगे इसी बात पर वार्ड पार्षद पति अपने भाई और अन्य 20 25 लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे और दुकान में भी तोड़फोड़ की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद दीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में दीघा थाना की पुलिस ने बताया कि बीती रात एक आइसक्रीम विक्रेता ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मामले में वार्ड पार्षद पति समेत कुछ लोगो का नाम सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  TMBU के शिक्षक अब रहेंगे सरकारी क्वार्टर में, कुलपति ने दी मंजूरी

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Marine Drive Marine Drive Marine Drive

Marine Drive

सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों...

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...

भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली...

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम...