Gaya में ट्रक मालिक ने लगाया पुलिस पर मनमानी का आरोप, कहा…

गया: हंटरगंज और एमपी से चलने वाले ट्रक के मालिक गया के युनिवर्सिटी थाना के रवैये से परेशान हैं। ट्रक मालिक निरंजन कुमार का आरोप है कि ट्रक अंडर लोड रहता है, चालान समेत अन्य सभी कागजात ठीक रहता है बावजूद इसके पुलिस जबरन दो तीन दिनों तक ट्रक को रोक लेती है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा ट्रक अंडर लोड था और वह करमौनि पेट्रोल पंप के समीप खड़ा था और उसमे ड्राइवर सोया हुआ था। इसी दौरान बोधगया डीएसपी ट्रक के ड्राइवर को जगा कर पहले चालान की मांग की।

चालान दिखाने के बावजूद उन्होंने जबरन ट्रक थाना में ले जा कर लगा लिया और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी से बात करने पर उन्होंने दो लाख रूपये की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस रवैये की वजह से लंबी दुरी जाने वाले ट्रक का चालान एक्सपायर हो जाता है जिससे उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। मामले में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस का यही रवैया रहा तो ट्रक मालिक आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं मामले में गया के एसएसपी ने जल्द ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar Police भर्ती परीक्षा देने जा रही एक परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya

Gaya

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...