Bihar Police भर्ती परीक्षा देने जा रही एक परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत

औरंगाबाद: औरंगाबाद में बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा में शामिल होने जा रहे महिला परीक्षार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना में परीक्षार्थी के पति घायल हो गया जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना औरंगाबाद के भरथौली के समीप की है जहां बाइक से परीक्षा देने जा रही महिला परीक्षार्थी को एक ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना में महिला परीक्षार्थी की मौत हो गई जबकि उसके पति घायल हो गए। मृतिका की पहचान रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घोसी कला गांव के संजय पासवान की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई।

परिजनों ने बताया कि मृतिका औरंगाबाद के राम लखन सिंह महाविद्यालय पर स्थित परीक्षा केंद्र में सिपाही परीक्षा देने अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान भरथौली के समीप के एक ट्रक ने उनके बाइक में धक्का मार दिया। घटना में महिला परीक्षार्थी की मौत हो गई जबकि उसका पति संजय पासवान घायल हो गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गया में RLM की बैठक, सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Police Bihar Police

Bihar Police

Saffrn

Trending News

दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, मुकुट व छतरी...

मोतिहारी : मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलीसराय के दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंडभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राज्यपाल...

Birsa Munda Death Anniversary: महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और "धरती आबा" के नाम से प्रसिद्ध भगवान बिरसा मुंडा को झारखंड...

RPF की तत्परता से टला बड़ा हादसा, महिला यात्री की बची...

भागलपुर : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-1 की...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान, 30 दिनों...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार को तीव्र औद्योगिक विकास, व्यापक रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता की...

नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img