कोयला लोड ट्रक की चोरी में नया खुलासा

गिरिडीह- दो अगस्त को धनबाद के बरवाअड्डा से कोयला लोड ट्रक की चोरी में नया खुलासा हुआ है। घटना के तीन दिनों बाद सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और ताराटांड थाना प्रभारी विकास पासवान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरिडीह के कोयला कारोबारी सह जय माता दी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक विश्वजीत उर्फ गुड्डु सिंह ने ताराटांड थाना में कोयला लोड ट्रक चोरी होने का केस दर्ज कराया था। ताराटांड थाना पुलिस जांच में जुटी, तो एक साथ कई पहलू सामने आएं। पुलिस के मुताबीक ट्रक को गायब करने की योजना खुद ट्रक मालिक ने ही तैयार किया था। गिरिडीह से धनबाद के बीच के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो पूरे रास्ते में हार्डकोक कोयला लोड ट्रक कहीं नजर नहीं आया। शक बढ़ने पर चालक आजाद से पूछताछ की गई। पूछताछ में आजाद ने सारी बातों को कबूलते हुए ट्रक चोरी में अपनी संलिप्तता के साथ ही ट्रक मालिक नेजामुद्दीन अंसारी और दिलदार अंसारी और रिऋी शर्मा के शामिल होने की जानकारी दी। फिलहाल रिऋी और दिलदार गिरिडीह पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए तीनों ने मिलकर चालक आजाद को बड़कीटांड के जंगल में एक पेड़ से बांध दिया था। चालक के निशानदेही पर मालिक नेजामुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो कोयले को धनबाद के निरसा स्थित एक हार्डकोक प्लांट में एक लाख 20 हजार बेचने और कोयला बेचने के बाद ट्रक को बगोदर के टोल प्लाजा में खड़ा करने का खुलासा हुआ। प्रेसवार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नेजामुद्दीन ने अपने इस ट्रक में कोयला लोड कराकर हल्दिया पोर्ट भेजा था। जहां से कोयले के रैक को कहीं और जाना था। इस दौरान ट्रक के सारे दस्तावेज नहीं रहने के कारण यह वापस लौट गया। लेकिन मालिक ने कोयला चोरी करने का योजना बनाया और चार दिनों तक ट्रक को कहीं और छिपाकर रखा। ट्रक मालिक के पास से कोयला बिक्री से प्राप्त 50 हजार की राशि बरामद कर ली गई है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने कहा- 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में...

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img