विपक्ष सिर्फ Agenda बना रहा है और सही काम को भी गलत बताता है- सुमित सिंह

पटना: वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार समेत सत्ताधारी दल के नेताओं पर लगातार हमलावर है और कह रहा है कि वक्फ बोर्ड में संशोधन मुस्लिम लोगों के लिए खतरा है। इस पर अब मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी पलटवार किया है और कहा कि विपक्ष साजिश के तहत सवाल उठा रहा है। अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, इस पर अभी विचार हो रहा।

हमारे शीर्ष नेतृत्व नीतीश कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सब लोग बैठक कर तय करेंगे। जो बेहतर होगा उस पर विचार किया जायेगा। जैसा विपक्ष भ्रम फैला रहा है वैसा कुछ भी नहीं होने वाला है। सुमित सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम अजेंडा बनाना, विपक्ष की आदत है अच्छे काम को गलत बताना। विपक्ष की बातों पर क्या जाना, आज तक बिहार में जो भी काम नीतीश कुमार ने किया है सारे काम सराहनीय हैं और जनता के हित में है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी जो फैसला होगा सराहनीय होगा।

हम लोग किसी की बातों पर नहीं जाएंगे बस अपने नेता के निर्देशानुसार चलेंगे। हमारे नेता का निर्णय बिहार के हित के लिए होता है, बिहारवासियों के हित के लिए होता है। बांग्लादेश में हिंदू को टारगेट करना उचित नहीं है। हमारी सरकार लगी हुई है और उनका दायित्व है कि उन लोगों को सुरक्षित निकाला जाये। इस तरह की घटना कहीं भी हो, तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सुमित सिंह ने तेजस्वी के बिहार यात्रा पर कहा कि पहले निकलने तो दीजिए, अभी कार्यक्रम भी तय नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव के बाद अभी तक नजर तो नहीं आये हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  NDA को अहसास हो गया है कि विपक्ष कितना ताकतवर है- RJD

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Agenda Agenda Agenda

Agenda

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...