JDU ने कहा- विपक्ष का पूरा चुनाव अभियान झूठ व भ्रम की बुनियाद पर आधारित रहा

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। नेताओं ने विपक्ष द्वारा लगातार फैलाए जा रहे झूठ, भ्रामक बयानों और बेबुनियाद आरोपों पर करारा पलटवार किया।

DIARCH Group 22Scope News

पूरा चुनाव अभियान विपक्ष ने झूठ और फरेब के सहारे चलाया है – मंत्री विजय कुमार चौधरी

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पूरा चुनाव अभियान विपक्ष ने झूठ और फरेब के सहारे चलाया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर विपक्ष के नेता अभी भी जनता को भ्रमित करने में जुटे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी जाने वाली सहायता राशि है, न कि कोई लोन। इसलिए इसे वापस लेने की बात पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। इसके बावजूद विपक्ष लगातार झूठ फैलाने में लगा है, जबकि इस ऐतिहासिक योजना को लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अपार उत्साह है और महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी इस योजना को लेकर विशेष खुशी और विश्वास देखा जा रहा है।

विपक्ष ने वोट चोरी जैसे झूठे मुद्दे उछालकर समाज में अविश्वास का वातावरण बनाने की कोशिश की – विजय चौधरी

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने वोट चोरी जैसे झूठे मुद्दे उछालकर समाज में अविश्वास का वातावरण बनाने की कोशिश की, विशेषकर अल्पसंख्यक समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। परंतु आज तक विपक्ष एक भी ठोस उदाहरण नहीं दे पाया है, जिससे उसकी विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। बिहार की जनता भलीभांति जानती है कि विकास के मुद्दे पर विपक्ष के पास कोई दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए वह केवल अफवाह और आरोपों की राजनीति कर रहा है। चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला उदाहरण है। जब 20 वर्षों के शासनकाल के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन निरंतर बढ़ रहा है। आमतौर पर शासनकाल बढ़ने के साथ जनविरोध पैदा होता है, लेकिन बिहार में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाईयां चढ़ रही है। यह उनकी कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनसेवा की स्पष्ट प्रमाण है।

JDU PC 22Scope News

चौधरी ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण व गैर जिम्मेदाराना बताया

उन्होंने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण और गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि बिना किसी तथ्य के संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाना विपक्ष की हताशा और पराजय की स्वीकृति है। 14 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम विपक्ष के सभी झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार को आईना दिखा देंगे। बिहार की जनता विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में एकजुट है और एनडीए की ऐतिहासिक जीत तय है। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी एवं विधायक अशोक कुमार ‘मुन्ना’ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : RJD कंफ्यूज और डिफ्यूज भी – सम्राट चौधरी

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...