Giridih : बादीडीह में डायरिया का प्रकोप, कई गंभीर…

Giridih : गिरिडीह के गावां प्रखंड के बादीडीह गांव में डायरिया बीमारी की गंभीर प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीमारी से कई लोग बीमार हो रहे हैं। बीमारी का पता चलते ही गावां स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह बादीडीह के यादव टोला में कैंप लगा कर लोगों के बीच ओआरएस एवं जिंक टैबलेट का वितरण किया गया।

Giridih : कई लोगों को दस्त होने के बाद चला बीमारी का पता

जानकारी देते हुए बीटीसी राजदा खातून ने बताया कि यहां के सहिया के द्वारा शुक्रवार को उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां कई लोगों को दस्त हो रहा है। जिसके बाद वे खुद यहां पहुंची और 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगा कर दवा का वितरण किया गया है। साथ ही मलेरिया सहित अन्य जांच किए गए हैं। लोगों को डायरिया के प्रति जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है।

Giridih : कुंए का गंदा पानी पीने से हुई बीमारी-ग्रामीण

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में किसी के घर में भी चापानल नहीं है, जिस कारण सभी लोगों को कुआं का पानी पीना पड़ता है। अभी बरसात में खेत व अन्य स्थानों का गंदा पानी कुएं में चले जाने के कारण यह परेशानी हुई है। अब तक दर्जनों से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हुए हैं। जिनमें से कई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के इलाज के लिए भेजा गया है। इनमे से दो लोगों को वहां से गिरिडीह रेफर किया गया है। जबकि एक महिला सहित दो लड़कों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है।

 

गिरिडीह से सागर की रिपोर्ट—

https://youtube.com/22scope

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...