मदनपुर में डायरिया की प्रकोप से 12 बच्चे बीमार, परिजनों ने कहा- मध्याह्न भोजन खाने से बिगड़ी तबीयत

औरंगाबाद : औरंगाबाद में मदनपुर प्रखंड के परसा गांव में डायरिया का प्रकोप देखने का मिला है। सभी संक्रमित बच्चे को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि परसा एवं सदोसराय में फिलहाल नौ बच्चे स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराए गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चे डायरिया के मरीज हैं, जिनकी स्थिति काफी गंभीर है।

हालांकि की कुछ बच्चों की स्थिति में सुधार हुई है। वहीं परसा गांव के कमला देवी और अन्य परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत मध्याह्न भोजन का खाना खाने से बिगड़ी है। इसके बाद जब बच्चे अपने-अपने घर पहुंचे तो अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद हमलोगों ने इलाज के लिए मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और सभी बच्चों को भर्ती कराया गया। परिजनों ने स्कूल के मध्याह्न भोजन को लेकर आरोप लगाया है। स्कूल में बच्चों को जो भी खाना दिया जा रहा है वह गुणवत्ता पूर्ण नहीं है। जिसके कारण सभी बच्चे बीमार हो गए हैं। ग्रामीण ने स्कूल के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी जांच कराने की मांग की है।

यह भी देखें :

वहीं परसा गांव के और भी कई बच्चों में डायरिया की लक्षण देखा गया है। जिनका इलाज परिजनों के द्वारा घर पर ही डॉक्टरों से करवाई जा रही है। हालांकि इस महामारी की सूचना ग्रामीणों के द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग को भी दिया गया है। मदनपुर के दो गांवों में डायरिया की प्रकोप बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई भी मेडिकल टीम महामारी की रोकथाम करने हेतु संबंधित गांव नहीं पहुंचे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है कि कहीं महामारी विकराल रूप न धारण कर ले।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद पुलिस ने नक्सलियों को दी बड़ा झटका, एरिया कमांडर राजकिशोर यादव गिरफ्तार, वर्षो से थी तलाश

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ranchi Crime News:रांची में जमीन और पेट्रोल पंप के नाम पर...

 रांची में जमीन की खरीद-बिक्री और पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस...

JSSC CGL Scam:JSSC CGL घोटाले में CID की बड़ी कार्रवाई, कुंदन...

जेएसएससी सीजीएल गड़बड़ी मामले में CID ने कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर सिंडिकेट के साथ मिलकर 20 से अधिक अभ्यर्थियों को...

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मौसम, Palamu...

 झारखंड में 7 से 9 सितंबर तक कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पलामू समेत कुछ जिलों में तेज हवा और...