दरभंगा के सदर प्रखंड में डायरिया का प्रकोप, 2 की मौत, लगभग 100 बीमार

दरभंगा के सदर प्रखंड में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत, लगभग 100 बीमार

दरभंगा : दरभंगा जिले के सदर प्रखंड के सारा मोहम्मद गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। पिछले तीन दिनों से गांव के पांच वार्ड पूरी तरह से ग्रस्त है और डायरिया कहर बरपा रहा है। दरभंगा सिविल सर्जन अरुण कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड-5-6 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एंव कैंसर अस्पताल के एक भवन को लेकर कैंप लगाकर लोगो का इलाज शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि डायरिया का प्रकोप अब कमजोर हुआ है।

सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। इस बीच गुरुवार को भी कैंप के मध्यम से 17 मरीजों का इलाज किया गया। घर-घर ओआरएस सहित जरूरी दवा उपलब्ध करा दिया गया है। जो भी लोग ग्रसित हैं उनको उपचार के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। दो लोगों की मौत हुई है। मेरे जानकारी को अनुसार, 70-72 लोग ग्रसित हैं।

DIARCH Group 22Scope News

डायरिया से मौत की खबर से इलाके में खौफ, दवा के साथ चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू

सदर प्रमुख उदय साहनी ने बता‌या कि आज सुबह पता चला कि पंचायत में तेजी से डायरिया का प्रकोप फैल रहा है और करीब 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। स्थानीय लोगों ने सजगता दिखते हुए निजी और सरकारी अस्पताल में अपने और अपने स्वजनों को पहुंचाया और सभी का इलाज शुरू किया गया। दो लोगों की मौत हो गई है। लोगों में अभी भी डायरिया हो जाने का डर सता रहा है। इस रोग से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर पुख्ता इंतजाम की जरूरत है। इस बीच बीमारी के प्रकोप से लोगों की सुरक्षा के लिए स्थानीय मुखिया द्वारा पूरे गांव में चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े : कुशेश्वर-स्थान सुरक्षित सीट बना क्षेत्र की जनता की परेशानी का सबब, स्थानीय विधायक को लेकर खासी नाराजगी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...