सिपाही भर्ती परीक्षा : फर्जीवाड़े मामले में 2 लोग गिरफ्तार

खगड़िया : सिपाही भर्ती परीक्षा :  खगड़िया परबता थाना क्षेत्र के चंद्रकमल विवाह भवन परबत्ता में सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा के आरोप में परबत्ता पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जहां पुलिसिया पड़ताल कर हिरासत में लिए गए 10 लोगों में से सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तारी बता खगड़िया न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। जबकि गिरफ्तार फर्जीवाड़ा के मुख्य साजिश करता मोजाहिद पुर निवासी प्रिंस कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर परबत्ता पुलिस ने नवादा जिला से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सिपाही भर्ती परीक्षा :

गिरफ्तार व्यक्ति में नवादा जिला के दादपुर वार्ड नंबर-10 अकबरपुर थाना क्षेत्र के विजय कुमार पाण्डेय के पुत्र सोनू कुमार और मानपुर वार्ड नंबर-11 के अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार अकेला शामिल है। परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव और दारोगा दीपक कुमार शर्मा के साथ छापेमारी में उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

पुछताछ में गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि प्रिंस कुमार के स्वीकारोक्ति बयान में यह सामने आया था कि नवादा के सोनू कुमार को उनके खाता पर दो लाख 29 हजार उनके बैंक खाता पर और नगद 71 हजार नगद सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र और आंसर शीट देने के बाबत दिया था। जिसके सत्यापन के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े : सिपाही भर्ती परीक्षा : फर्जी आंसर शीट के साथ 10 गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकारो की बयान में इसमें संलिप्त की बात कही है। जबकि गिरफ्तार व्यक्ति के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की खोज जारी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अंतर जिला स्तर के माफिया शामिल है। उनकी तलाश की जा रही है। बहरहाल, गिरफ्तार सॉल्वर गैंग से पूछताछ के बाद उसके निशान देही पर परबत्ता पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...