Advertisment

सम्राट ने कहा- जांच, परख और निरंतर समीक्षा से विकास कार्य को दी जा रही है गति

मोतिहारी : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मोतिहारी परिसदन स्थित ‘सभा कक्ष’ में विकसित बिहार के लिए ‘सात निश्चय पार्ट-2’ के तहत क्रियान्वित होने वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण की भी विशेष उपस्थिति रही।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों से संबंधित कई निर्देश भी दिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और बिहार में चल रही एनडीए की डबल इंजन की सरकार का मुख्य फोकस विकास कार्यों को जमीन पर उतरना है। केंद्र सरकार ने जिस तरह से इस बार के बजट में बिहार के लिए 59 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया है, उससे स्पष्ट है कि बिहार का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़े : सम्राट का तेजस्वी पर अटैक, कहा- जो गलती करेगा वह सवाल ही नहीं उठता कि बचेगा

चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार को विकास के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए हम सभी संकल्पबद्ध हैं। समृद्ध, खुशहाल बिहार बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम सब संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार न केवल पूर्वी भारत के विकास का द्वार बनेगा बल्कि विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को भी पूरा करेगा। प्रधानमंत्री भी यह बार-बार कह चुके है कि जब बिहार आगे बढ़ेगा तभी पूरा देश आगे बढ़ेगा।

यह भी देखें :

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...