विनेश फोगाट के मेडल पर सुनवाई पूरी, फैसले का इंतजार

पेरिस: भारतीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील पर सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हो गई। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में तीन घंटे चली सुनवाई के दौरान विनेश वर्चुअली मौजूद थीं, जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने उनका पक्ष रखा।

अब फैसले का इंतजार है, और विशेषज्ञों के अनुसार, ओलंपिक के समापन से पहले इस मामले पर निर्णय आ जाएगा। हालांकि, विस्तृत फैसले में समय लगने की संभावना है। भारतीय ओलंपिक संघ ने सुनवाई के बाद सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा है कि एक ही श्रेणी में दो मेडल नहीं दिए जा सकते हैं, और इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय सीएएस को लेना है।

विनेश को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल के लिए अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था, उनका वजन निर्धारित सीमा से केवल 100 ग्राम अधिक था।

विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं और उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल की उम्मीद जगाई थी। अयोग्यता के कारण कोई मेडल नहीं मिलने के बाद, उन्होंने खेल पंचाट में रजत पदक दिए जाने की अपील की है। जो भी निर्णय आएगा, भारतीय ओलंपिक संघ और विनेश उसका पालन करेंगे।

Hazaribagh News: हजारीबाग में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! आखिर कौन हैं...

Hazaribagh News: गिद्दी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ज़िला पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े होने के आरोप में दो लोगों को...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा! पुलिस...

Himanshu Singh Murder Case: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान...

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...