PIB CBC Patna के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशा मुक्त भारत अभियान पर ली शपथ

पटना: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो और केन्द्रीय संचार ब्यूरो (PIB CBC Patna) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ लिया। पीआईबी के निदेशक एकेए लकड़ा और सीबीसी प्रमुख संजय कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के मूल विषय ‘विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र’ को अमला में लाने को लेकर सभी को शपथ दिलायी।

नशा मुक्त भारत अभियान अपने पांचवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। पीआईबी के निदेशक एके लकड़ा और सीबीसी प्रमुख संजय कुमार ने मौके पर कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जुट होकर केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराने की दिशा में पहल की जरुरत है और बदलाव की शुरुआत स्वयं से भी होनी चाहिए। मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाला विकार एक ऐसा मुद्दा है, जो देश के सामाजिक ताने-बाने पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त, 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया था। इसे अगस्त 2023 से देश भर के सभी जिलों में लागू किया गया है। एनएमबीए का उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना और मादक द्रव्यों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    BJP JDU BSP के कई नेता शामिल हुए राजद में – एजाज अहमद

PIB CBC Patna PIB CBC Patna

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...