SSB ने आयोजित की नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने भी दी अपनी प्रस्तुति

65वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित

बगहा : 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 65वीं वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व में आरबी सिंह उप कमांडेंट के उपस्थिती में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वन विकास भारती के चिकित्सक डॉ. पद्म भानु सिंह ने नशा के कारण होने वाले बीमारी, उनकी पहचान तथा उसके निवारण पर विधिवत चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों, संदीक्षा सदस्य और बल कर्मियों को इस कार्यशाला के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि होमियोपैथ में ऐसे कई दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है जिससे नशा से मुक्ति मिल सके।

nashamukt1 22Scope News

नशा के दुष्परिणाम तथा होने वाले शारीरिक और आर्थिक नुकशान के बारे में और नशा मुक्त भारत भारत अभियान के संबंध मे विस्तार से बताया गया तथा नशा से परहेज और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

उप कमांडेंट आर बी सिंह कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक अभिशाप है जिससे हम सब को दूरी बनानी चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों के बीच नशा मुक्ति की जानकारी से संबंधित पैम्फलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में सन फ्लावर चिल्ड्रेन अकेडमी के बच्चों ने नशा मुक्ति से संबंधित भाषण तथा जागरूकता पर प्रस्तुति दी, जिसमे हर्षिता जयसवाल और श्रेया कुमारी यादव ने भाग लिया।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...