नशा मुक्त दिवस पर अररिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, जिलाधिकारी ने शराबबंदी तथा नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान

नशा मुक्त दिवस पर अररिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन, जिलाधिकारी ने शराबबंदी तथा नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान

अररिया : नशा मुक्त दिवस के अवसर पर मंगलवार को डीआरडीए सभा भवन, अररिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शराबबंदी तथा नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों, सामाजिक,कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार द्वारा प्रत्यक्ष प्रसारण (लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग) नशा के दुष्परिणाम और उसका परिवार औस समाज पर असर को दिखाया गया। जिसे उपस्थित लोगों ने बड़े ध्यान से देखा। राज्य स्तर पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी लोगों को दी गई।

सभी की एकजुटता से ही शराबबंदी संभव

जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने अपने संबोधन में नशा मुक्त समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद समाज के विभिन्न वर्गों ने जिस प्रकार एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया है, वह सराहनीय है।

हरेक नागरिक का दायित्व है खुद और समाज को नशा से रखे दूर

उन्होंने कहा कि नशा किसी भी परिवार और समाज को विखंडित कर देता है, इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह न सिर्फ स्वयं नशा से दूर रहे बल्कि दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से आगाह करे।

समाजिक सहयोग से नशामुक्त बिहार का सपना होगा साकार

डीएम ने आगे कहा कि “यदि समाज के लोग इसी प्रकार सहयोग करते रहे तो नशा मुक्त बिहार का सपना जल्द ही साकार होगा।” उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि उन्हें देश और समाज के भविष्य की जिम्मेदारी समझते हुए नशे से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के हर पंचायत और स्कूल में जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा भी की।

ये भी पढ़े :  बिहार ATS स्थापना दिवस में शामिल हुए सम्राट

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

 

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...