Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिटेल इन्फ्लेशन पांच साल के निचले स्तर पर, डाटा हुआ जारी

Desk. खुदरा मुद्रास्फीति यानि रिटेल इन्फ्लेशन का डाटा जारी हो गया है। डाटा के अनुसार, रिटेल इन्फ्लेशन इस साल जुलाई में पांच वर्षों में सबसे कम था। जुलाई में रिटेल इन्फ्लेशन 3.54 प्रतिशत था। यह डाटा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) ने जारी किया है।

रिटेल इन्फ्लेशन पांच साल के निचले स्तर पर

वहीं जुलाई 2024 में संयुक्त मुद्रास्फीति (ग्रामीण और शहरी) घटकर 3.54 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 7.44 प्रतिशत थी। लगभग पांच वर्षों में यह पहली बार है, जब मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत मुद्रास्फीति लक्ष्य से भी नीचे आ गई है। जुलाई 2024 में शहरी मुद्रास्फीति घटकर 2.98 प्रतिशत हो गई है, जबकि जुलाई 2023 में यह 7.20 प्रतिशत थी। वहीं ग्रामीण मुद्रास्फीति जुलाई 2023 में 7.63 प्रतिशत की तुलना में घटकर 4.10 प्रतिशत हो गई है।

खाद्य मुद्रास्फीति को दर्शाने वाले संयुक्त उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) में भी भारी गिरावट देखी गई है। जुलाई 2024 में यह 5.42% थी, जबकि जुलाई 2023 में यह 11.51 प्रतिशत थी। जुलाई 2024 में शहरी खाद्य मुद्रास्फीति गिरकर 4.63 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई 2023 में यह 12.37 प्रतिशत थी। ग्रामीण खाद्य मुद्रास्फीति जुलाई 2023 में 11.04 प्रतिशत की तुलना में गिरकर 5.89 प्रतिशत हो गई है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

अपनों के अंतिम संस्कार में अब नहीं होगी जल्दबाजी, BFCL ने...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सामुदायिक कल्याण की दिशा में पहल करते हुए रामगढ़ के...

रामगढ़ के अरगड्डा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना,...

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा स्थित सीसीएल माइंस क्वार्टर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां बंद घर का ताला तोड़कर...

नीतीश सेतु के उद्घाटन पर सीएम सम्राट ने पीएम मोदी का...

पटना: बिहार के विकास को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की...