विम्स के मेडिकल छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

नालंदा : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सेकेंड ईयर की महिला पीजी रेजिडेंट की बलात्कार कर हत्या करने के विरोध में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने मंगलवार की रात को कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने मृतिका छात्रा को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में शमिल सुशांत कुमार ने बताया कि पीजी के सेंकेंड ईयर की छात्रा के साथ बलात्कार कर हत्या करना एक गंभीर व अमानवीय मामला है। आए दिन डॉक्टर या मेडिकल छात्रों के साथ मारपीट, हत्या जैसी वारदात हो रही है।

छात्रों ने कहा कि कुछ दिन पहले पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भी मारपीट की घटना घटी, जो मानवता के विपरीत है। कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग सरकार से की। छात्रों ने बताया कि पुराने एक्ट को खत्म कर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कठोर नियम बनाया जाय। कैंडल मार्च में गरिमा कुमारी, शिव प्रभा, डेविड कुमार, विभूति भूषण, अभिषेक कुमार, अनंत सिंह, आशीष कुमार और ऋषि राज समेत अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़े : पटना में भी कोलकाता का असर, हड़ताल पर PMCH के जूनियर डॉक्टर, OPD बंद 

यह भी देखें : 

राजा कुमार की रिपोर्ट

Bokaro News: BPSCL में संविदा कर्मी की मौत के बाद BGH...

Bokaro News: बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (BPSCL) के कोयला हैंडलिंग प्लांट में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की संदिग्ध हालात में...

सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह किया तो मां ने खायी जहर,...

भागलपुर : भागलपुर में सौतेली बेटी ने प्रेम विवाह रचाया तो मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बांका जिले के अमरपुर...

बिजली विभाग की लापरवाही ने ली एक और जान, करंट की...

जहानाबाद : मखदुमपुर बाजार में गुरुवार की सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। बिजली के पोल...