मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

338
Advertisment

पटना सिटीः लोकआस्था का महापर्व छठपूजा नजदीक आते ही इसकी तैयारियां शुरु हो गई है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे. मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जल संसाधन मंत्री संजय झा सहित पूरा काफिला था.

Advertisment

vlcsnap 2021 11 03 14h57m32s620 22Scope News

मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि छठव्रती को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बिहार सरकार पूरी तरह मुस्तैद है.  सारी तैयारियां की जा रही है. राजधानी के सभी घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. असुरक्षित घाटों के स्थान पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जा रहा है.

रिपोर्टः उमेश चौबे

मुख्यमंत्री नीतीश के ज्ञान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को क्यों आती है हंसी!

Advertisement