मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, नड्डा के साथ पानी के जहाज से विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर के नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक पानी के जहाज से गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनाएं दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन हाथ उठाकर किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ उठाकर स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे तौर पर प्रयास किए गए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने आज के इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Nitish Nadda 2 22Scope News

मुख्यमंत्री के भ्रमण के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, विधान पार्षद ललन सर्राफ, भाजपा के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा विनय कुमार, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

छठ पूजा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ – जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भगवान सूर्य की अराधना के पावन पर्व छठ पर संध्या अर्घ्य के पुण्य अवसर पर पटना स्थित दीघा के नासरीगंज घाट व अन्य घाटों पर आयोजित छठ पूजा में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लाखों की संख्या में छठ व्रतियों की श्रद्धा और सांस्कृतिक समर्पण का भाव वंदनीय है। भगवान सूर्यनारायण एवं छठी मैया से कामना करता हूं कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

Nitish Nadda 1 22Scope News

आपको बता दें कि छठ घाटों के भ्रमण से पहले एक अणे मार्ग स्थित आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी देखें :

Nitish Chhath 22Scope News

यह भी पढ़े : छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को दे रहे अर्ध्य, पटना के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

 

 

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...