CM ने छठ महापर्व- 2024 की तैयारियों को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण

पटना: CM नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ – 2024 के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ घाटों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली जाय। छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी के किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए।

2 12 scaled 22Scope News

छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक आलोक राज, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा विनय कुमार, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक

जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-    Lalu को तेजस्वी ने कर लिया है नजरबंद, एनडीए के आरोप पर राजद ने दिया जवाब…

https://youtube.com/22scope

CM CM CM CM

CM

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...