तेजस्वी ने कहा- हमें गर्व होता है वो काम लालू यादव ने किया था

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा रेल पहिया कारखाना को लेकर ट्वीट पर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खुशी व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें गर्व होता है वो काम लालू यादव ने किए हैं। तेजस्वी ने कहा कि दरियापुर में जो रेलवे कारखाना लालू ने देने का काम किया था आज इस कारखाने के बदौलत दो लाख से ज्यादा चक्का का उत्पादन किया जा रहा है।

लालू यादव को एनडीए के नेता केवल गाली देना जानते हैं – तेजस्वी यादव

लालू प्रसाद यादव ने पांच साल के रेल मंत्रालय में लगभग चार कारखाना बिहार को दिया। लालू ने अपना अधिकार लेना जानते थे। आज 10 साल से ज्यादा एनडीए की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है फिर भी बिहार को कुछ नहीं मिला। बिहार के लोगों को केवल ठगा गया ना बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न विशेष पैकेज मिला। लालू यादव को बदनाम करना, गाली देना यही एनडीए नेताओं को केवल आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मना कर दिया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा और सीएम नीतीश कुमार चुप हो गए। नीतीश कुमार का इकबाल पूरी तरीके से समाप्त हो चुका है।

यह भी देखें :

अनंत सिंह नीतीश के साथ नहीं थे तो अपराधी अब साथ हुए तो मुक्त हो गए – विपक्ष के नेता

पूर्व विधायक अनंत सिंह के रिहाई को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ नहीं थे तो वह अपराधी थे और आज साथ में है तो सारा दोष माफ हो गया। नीतीश कुमार कहां किसी को बचाते हैं और फसाते हैं। यह तो जनता को साफ दिख रहा है। इन लोगों को साफ दिख रहा है कि किसको बचाना है और किसको फंसाना है। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। बिहार अब इनसे नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार थका हुआ मुख्यमंत्री साबित हो चुके हैं। गृह मंत्रालय इनसे संभाल नहीं रहा है। बिहार की जनता अब इनको दोबारा नहीं देखना चाहती है।

यह भी पढ़े : लालू ने कहा- दरियापुर स्थित रेल व्हील प्लांट में रिकॉर्ड रेल पहियों का हुआ उत्पादन

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...