राजगीर घूमने आए पर्यटक को गोलियों से छलनी कर की हत्या, 5 खोखा बरामद

नालंदा : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर घूमने आए पर्यटक को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। मृतक आरा जिला के भोजपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी भरत सोनार के पुत्र मंजीत कुमार है। युवक अपने दोस्तों के साथ राजीव घूमने आया था। इसी दौरान बदमाशों ने घात लगाकर उसकी हत्या कर दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने दोस्त के साथ घूम कर पहाड़ के नीचे उतर रहा था। उसी समय स्कॉर्पियो पर सवार बदमाशों ने वनगंगा के समीप वन देवी मंदिर के पास उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही राजगीर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए राजगीर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े : Nalanda में मुखबिरी के शक में बदमाशों ने युवक की कर दी हत्या, 5…

यह भी देखें :

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!