3 दिवसीय राजगीर महोत्सव आज से शुरू, नौटियाल, अरुणीता व पवनदीप की सुर से गूंजेगी वादियां

नालंदा : अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव आज से शुरू हो गया है। 21 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर तक राजगीर महोत्सव में 21 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल, 22 दिसंबर को इंडियन आइडल के अरुणिता और पवनदीप और अंतिम दिन मैथिली ठाकुर की मखमली आवाज से राजगीर की पांच पहाड़ियां गूंजेगी।

राजगीर महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर लगातार अधिकारी और पदाधिकारी राजगीर में कैंप कर रहे हैं। इस बार राजगीर महोत्सव में पांच तरह के मंडप बनाए गए हैं। जिसमें कृषि मेला ग्राम श्री मेला खादी ग्रामोद्योग मेला व्यंजन मेला शामिल है। वहीं पूरे मेले में 225 स्टॉल भी लगाए गए हैं।

यह भी देखें :

राजगीर महोत्सव का उद्घाटन

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किया जाएगा। इससे पहले इस महोत्सव में हेमा मालिनी, पंकज उदास, गुलाम अली, सुखविंदर सिंह, शान और रविंद्र जैन जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। देशी और विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल पर्यटक स्थल राजगीर में राजगीर महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार बीजेपी के दिल्ली में आज कोर कमेटी की बैठक

राजा कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...